एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी निलंबित

शिवपुरी, 30 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के रन्नौद क्षेत्र में स्वामित्व योजना के कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में पटवारी अभिषेक सोनवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पटवारी द्वारा स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री निष्पादन और पंजीयन कार्य में रुचि नहीं ली जा रही थी। इस संबंध में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद उन्होंने उसका जवाब भी नहीं दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोलारस एसडीएम ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शिवपुरी पटवारी निलंबन स्वामित्व योजना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/10/26 15:37
पिछला अपडेट
30/10/26 15:37
स्थान
India