एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026

तहसीलदार के रीडर के खिलाफ अभियोजन की अनुमति

शिवपुरी, 29 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की पोहरी तहसीलदार के रीडर पुनीत गुप्ता के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में अभियोजन की अनुमति जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने प्रदान कर दी है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने पत्र लिखकर पुनीत गुप्ता के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी। जिला मजिस्ट्रेट वर्मा ने लोकायुक्त के पत्र और मामले से संबंधित साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अभियोजन की अनुमति प्रदान की है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
82
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शिवपुरी लोकायुक्त रीडर भ्रष्टाचार अभियोजन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/10/26 14:19
पिछला अपडेट
29/10/26 14:19
स्थान
India