एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026

सहकारी बैंकों के बकायादारों पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर

शिवपुरी, 21 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सहकारी बैंकों की बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बड़े बकायादारों को चिह्नित कर उनसे राशि की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर ने आज कलेक्टर कार्यालय में सहकारी बैंकों के अधिकारियों और तहसीलदारों की बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने तथा उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शिवपुरी सहकारी बैंक बकाया कार्रवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/10/26 08:08
पिछला अपडेट
22/10/26 08:08
स्थान
India