एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026

प्राथमिक पाठशाला की छत का प्लास्टर गिरा, चार छात्र घायल

सतना, 29 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में सरकारी स्कूल भवन की छत का प्लास्टर गिरने से पढ़ाई कर रहे चार छात्र मामूली रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार दोपहर सोहावल विकासखंड के कुआं गांव के निकट डफाई प्राथमिक पाठशाला के भवन की छत का प्लास्टर गिर गया। इसकी चपेट में आने से हर्ष कोल, पल्लवी कोल, जान्हवी कोल और रागिनी कोल घायल हो गए। घायल छात्रों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं में भय व्याप्त है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. सतना प्राथमिक पाठशाला छत प्लास्टर छात्र घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/09/26 08:07
पिछला अपडेट
29/09/26 08:07
स्थान
India