एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
'पूजा मेरी जान' का हिंदी जी5 पर दो अक्टूबर को होगा प्रीमियर
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 11:05
India
मुंबई, 24 सितंबर (वार्ता) मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी, विक्रम सिंह चौहान और विजय राज अभिनीत फिल्म 'पूजा मेरी जान' का प्रीमियर दो अक्टूबर को हिंदी जी5 पर होगा।नवजोत गुलाटी निर्देशित और दिनेश विजान तथा अमर कौशिक निर्मित यह ड्रामा पूजा नामक युवती की कहानी है। करीबी दोस्त के प्यार के इजहार को ठुकराने के बाद घटनाओं की ऐसी कड़ी शुरू होती है, जो अस्वीकृति, जुनून, सहमति और जिम्मेदारी से जुड़े कई सवाल खड़े करती है। फिल्म में हुमा कुरैशी ने वकील सना का किरदार निभाया है, जो पूजा से जुड़े मामले की परिस्थितियों को समझने और अलग-अलग बयानों के पीछे…