एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, November 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
दीवाली के जश्न के बीच बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं पारधी बस्तियां
प्रकाशित तिथि: 08/11/26 03:06
India
नागपुर, 08 नवंबर (वार्ता) देशभर के शहरों में जगमगाती रोशनी, त्योहार की खरीदारी और आतिशबाजी के बीच, 'पारधी समुदाय' के हजारों परिवार आज भी अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई बस्तियों में अभी भी बिजली, पीने का पानी, रहने के लिए पक्का घर और शिक्षा जैसी सुविधाएं नहीं हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और गुजरात में फैले पारधी समुदाय के लोग आजीविका की तलाश में पलायन करने को मजबूर हैं। हजारों परिवार त्योहार की इस चकाचौंध से कोसों दूर हैं, जबकि छोटे बच्चे अपना पेट भरने और जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।…