एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026

'मायसा' का टीजर रिलीज, रश्मिका मंदाना के रफ-टफ अंदाज ने खींचा ध्यान

मुंबई, 21 सितंबर (वार्ता)अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मायसा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वह अब तक के अपने अलग और रफ-टफ अवतार में नजर आ रही हैं।रविंद्र पुल्ले निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में पिता-बेटी के रिश्ते की कहानी को केंद्र में रखा गया है। टीजर में रश्मिका उग्र और दमदार अंदाज में हाई-ऑक्टेन एक्शन करती नजर आती हैं।
आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में जेक्स बेजॉय का संगीत है। अनफॉर्मुला फिल्म्स निर्मित 'मायसा' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मनोरंजन मायसा टीजर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/09/26 10:23
पिछला अपडेट
21/09/26 10:23
स्थान
India