एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 3, 2026

बुलंदशहर में पांच चोर गिरफ्तार,445 किग्रा तार बरामद

बुलंदशहर, 03 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में ककोड़ थाना पुलिस ने बिजली की हाईटेंशन लाइन चोरी करने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया करीब 445 किलोग्राम एल्युमिनियम का तार, एक तमंचा, कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार अजय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने गत 14 सितंबर को ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव निठारी में बिजली की हाईटेंशन लाइन चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध चोर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/10/26 12:09
पिछला अपडेट
03/10/26 12:09
स्थान
India