एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
1.67 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 22/09/26 17:08
India
लखनऊ, 22 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) मेरठ सेक्टर की टीम ने करीब 1.67 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को मंगलवार को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। ईओडब्ल्यू के अनुसार, भोजपुर थाने में वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 254/21 में जुल्फकार पुत्र लतीफ, निवासी मोहल्ला हरबोला वाला, भोजपुर, मुरादाबाद वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण के अनुसार, वर्ष 2021 में जीएसटी कॉमन पोर्टल पर जीएस…