एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026

सीतापुर में नशीले इंजेक्शन के साथ शातिर गिरफ्तार

सीतापुर 21 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियां और नशीले इंजेक्शन के साथ एक शातिर अभियुक्त को सोमवार दिन में गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 11,700 रुपये बरामद किये गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विश्वनाथ मिश्र मोहल्ला तरीनपुर थाना कोतवाली नगर को धारा 8/ 22 एन.डी.पी.एस. एक्ट में गिरफ्तार किया। इसके पास से अवैध नशीली गोलियां 600 स्ट्रिप,अवैध नशीले इंजेक्शन 80 और बिक्री का रुपया11,700 पुलिस ने बरामद किया। अभियुक्त को जेल भेज कर पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध नशा गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/09/26 14:27
पिछला अपडेट
21/09/26 14:27
स्थान
India