एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

प्रतापगढ़ में पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश गिरफ्तार

प्रतापगढ़, 25 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार तड़के थाना मानिकपुर पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जलालुद्दीन उर्फ डब्बू के खिलाफ थाना मानिकपुर में पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उपचार के…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध बदमाश गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/04/26 00:00
पिछला अपडेट
25/04/26 00:00
स्थान
India