एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026

चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान पूर्ण कर शंकराचार्य कल पहुंचेंगे काशी

वाराणसी, 28 सितंबर (वार्ता) ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के सालधा ग्राम स्थित सपादलक्षेश्वर धाम में अपना चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण कर मंगलवार को काशी आयेंगे। काशी पहुंचने पर श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रह्मचारी परमात्मानंद जी के अगुवाई में संतों एवं भक्तों द्वारा शंकराचार्य जी का पुष्पवर्षा एवं जयकारों के मध्य स्वागत-वंदन किया जाएगा। श्रीविद्यामठ में उनके चरणपादुका का पूजन कर भक्तों द्वारा आरती अर्पित की जाएगी। शंकराचार्य जी महाराज काशी में नवरात्र पर्यंत विराजमान रहेंगे। इस दौरान विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं मांगलिक आयोजन संपन्न किए जाएंगे। शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/09/26 11:53
पिछला अपडेट
28/09/26 11:53
स्थान
India