एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिये वाराणसी के दो छात्रों का चयन

वाराणसी, 14 मई (वार्ता) हांगकांग में 28 से 31 मई तक आयोजित होने वाली एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज के दो छात्रों अंशु रजक और अभय कुमार दुबे का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 4 गुना 100 मीटर रिले स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने गुरुवार को बताया कि यह पहला अवसर है जब एक ही कॉलेज के दो खिलाड़ियों का भारतीय एथलेटिक्स टीम में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एथलेटिक्स छात्र चयन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/05/26 08:49
पिछला अपडेट
14/05/26 08:49
स्थान
India