एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
दुनिया के सामने काशी ने पेश किया समग्र विकास का मॉडल" : रविन्द्र जायसवाल
प्रकाशित तिथि: 23/03/26 00:00
India
वाराणसी, 23 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को दिए साक्षात्कार के दौरान कहा कि वर्ष 2014 के बाद से काशी अपनी प्राचीनता के साथ-साथ आधुनिकता की विकास गाथा लिख रही है। दुनिया के मानचित्र पर काशी का विकास अब एक मॉडल के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से काशी में पेयजल, सड़कें, पुल, स्वास्थ्य, पर्यटन, रिंग रोड, ट्रैफिक व्यवस्था, खेल, रोपवे आदि क्षेत्रों में चहुमुखी विकास हुआ है और हो रहा है। वर्ष 2027 के चुनाव में…