एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

कौशाम्बी में प्लम्बर की छत से गिर कर मौत

कौशाम्बी 02 अक्टूबर (वार्ता) कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को छत से गिरकर एक प्लंबर की मृत्यु हो गई। सूत्रों के अनुसार मनोज कुमार (30) निवासी भीकमपुर मूरतगंज आज भरवारी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 24 गुलाब सेन नगर में बीरेंद्र केशरवानी के मकान में प्लंबर का कार्य कर रहा था, अचानक मकान के ऊपरी मंजिल से पैर फिसलने से गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना प्लम्बर मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 12:32
पिछला अपडेट
02/10/26 12:32
स्थान
India