एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026

सिद्धार्थनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

सिद्धार्थनगर, 14 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने बुधवार को बताया कि बीती रात करीब एक बजे ग्राम बयारा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार विशाल गुप्ता, मुकेश प्रजापति और इंद्रजीत कुमार की मौके पर मौत हो गई। मृतक ग्राम बयारा के रहने वाले हैं।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना सड़क मरे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/10/26 10:42
पिछला अपडेट
14/10/26 10:42
स्थान
India