एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बागपत में नवरात्र और दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 440 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
प्रकाशित तिथि: 12/10/26 13:16
India
बागपत, 12 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बागपत में आगामी नवरात्र (दुर्गा पूजा) और दशहरा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह के निर्देशन में पूरे जनपद को 05 जोन, 13 सेक्टर और 54 सब-सेक्टर में बांटा गया है। जोन की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारियों को, सेक्टर में प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक और सब-सेक्टर में चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया, कानून व्यवस्था के लिए जनपद में 01 अपर पुलिस अधीक्षक, 05 सीओ, 19 निरीक्षक, 60 उपनिरीक्षक, 117 मुख्य आरक्षी, 134 आरक्षी, 60 होमगार्ड/पीआरडी, 45 चौकीदार तथा…