एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बहराइच में तूफान का कहर, मासूम समेत चार की मौत, हजारों बीघा फसल बर्बाद
प्रकाशित तिथि: 27/09/26 09:32
India
बहराइच, 27 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शनिवार को आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण कई कच्चे मकान, छप्पर और टीन शेड ढह गए, जबकि पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर गिर गए। अलग-अलग हादसों में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। तूफान से हजारों बीघा केले और धान की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तूफान के दौरान मकान, दीवार, टीन शेड और छप्पर गिरने से चार लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान फखरपुर की महमूना (15), नानपारा के मिश्रीलाल (45),…