एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026

सिद्धार्थनगर में बारिश के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद

सिद्धार्थनगर, 25 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार, जिले में संचालित परिषदीय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त सभी प्रकार के विद्यालय 26 सितंबर बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बारिश स्कूल बंद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/09/26 13:53
पिछला अपडेट
25/09/26 13:53
स्थान
India