एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026

भदोही की बेटियों ने राज्य स्तरीय शतरंज में जीता स्वर्ण

भदोही, 22 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की बेटियों ने अलीगढ़ के धर्म समाज इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पांच राउंड की प्रतियोगिता में भदोही की टीम ने कुल 4.5 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। स्वर्ण पदक विजेता टीम में काजल, आराधना, हनी, शिफा और रुचि शामिल रहीं। टीम की काजल और आराधना ने सभी पांच मुकाबले जीतकर 5/5 अंक अर्जित किए। दोनों खिलाड़ियों का चयन जनवरी में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए भी हुआ है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
शतरंज विद्यालयीय अंडर 17
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 13:05
पिछला अपडेट
22/09/26 13:05
स्थान
India