एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सहारनपुर डीएम एवं एसएसपी ने पीईटी परीक्षा के तहत किया केन्द्रों का औचक निरीक्षण
प्रकाशित तिथि: 25/10/26 12:49
India
सहारनपुर, 25 अक्टूबर (वार्ता) सहारनपुर जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा पीईटी परीक्षा 2026 के तहत इस्लामिया इण्टर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था को चेक किया गया। जनपद में आयोजित पीईटी परीक्षा 2026 पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कडे…