एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
यूपी में होटल-रेस्टोरेंटों की सघन जांच, गंभीर खामियों पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 18:00
India
लखनऊ, 24 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए संचालित 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होटल और रेस्टोरेंट इकाइयों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश स्तरीय खाद्य सचल दलों द्वारा गुरुवार को मुरादाबाद, प्रयागराज, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर और कानपुर नगर में कुल 317 रेस्टोरेंट एवं होटल इकाइयों का निरीक्षण किया गया। अभियान में सात, पांच और तीन सितारा होटलों में संचालित रेस्टोरेंट के साथ स्वतंत्र रूप से संचालित रेस्टोरेंट को भी शामिल किया गया है। गुरुवार को मुरादाबाद में 52,प्रयागराज…