Thursday, Jan 15 2026 | Time 05:14 Hrs(IST)
बिजनेस


मूंगफली तेल महंगा; दालें सस्ती

मूंगफली तेल महंगा; दालें सस्ती

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) विदेशी बाजारों में गिरावट आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में मूंगफली तेल महंगा हो गया जबकि उठाव कमजोर रहने से दालें सस्ती हो गई वहीं अनाज और मीठे के भाव में मिलाजुला रुख रहा।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा सप्ताहांत पर 170 रिंगिट लुढ़ककर 5145 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.31 सेंट की गिरावट के साथ 42.44 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान मूंगफली तेल 366 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। वहीं, सरसों तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 17215 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 19413 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 15751 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 15531 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 13187 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 16116 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

दाल-दलहन : बीते सप्ताह दाल-दलहन बाजार में गिरावट रुख रहा। इस दौरान चना 200 रुपये, दाल चना 200 रुपये, मसूर दाल 100 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये उड़द दाल 250 रुपये और अरहर दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गई।

सप्ताहांत पर चना 6850-6950, दाल चना 7850-7950, मसूर काली 7350-7450, मूंग दाल 9400-9500, उड़द दाल 9800-9900, अरहर दाल 9850-9950 रुपये प्रति क्विंटल रही।

अनाज : अनाज मंडी में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान गेहूं 150 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया वहीं, चावल के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

इस दौरान (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2850-2950 रुपये और चावल 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : बीते सप्ताह मीठे के बाजार में मिश्रित रुझान रहा। इस दौरान गुड़ 200 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हो गया। वहीं, चीनी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

साप्ताहांत पर चीनी एस 3590-3690, चीनी एम. 4280-4380, मिल डिलीवरी 3470-3570 और गुड़ 4600-4700 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

सूरज

वार्ता

More News

मुद्रा और शेयर बाजारों में गुरुवार को रहेगा अवकाश

14 Jan 2026 | 8:35 PM

मुंबई, 14 जनवरी (वार्ता) बृहन्नमुंबई नगरपालिका परिषद (बीएमसी) चुनावों के कारण मुद्रा और शेयर बाजारों में गुरुवार 15 जनवरी को अवकाश रहेगा।
बीएमसी के लिए मतदान 15 जनवरी को होना है। बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने बताया है कि इस अवसर पर शेयर बाजारों में किसी भी प्लेटफॉर्म पर कारोबार नहीं होगा। मुद्रा बाजार में भी अवकाश रहेगा।
बाजार में शुक्रवार से सामान्य कारोबार होगा।
अजीत, मधुकांत
वार्ता.

see more..

इंफोसिस का राजस्व 8.9 फीसदी बढ़ा, मुनाफा घटा

14 Jan 2026 | 8:21 PM

बेंगलुरु, 14 जनवरी (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में 2.2 प्रतिशत घटकर 6,654 करोड़ रुपये रह गया।.

see more..

रेलवे ने डीएफसी-जोनल रेल नेटवर्क के बीच 892 माल गाड़ियों के नेटवर्क इंटरचेंज का नया रिकार्ड बनाया

14 Jan 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) रेलवे ने उन्नत अवसंरचनात्मक सुविधाओं और आधुनिक परिचालन प्रणाली के साथ एक ही दिन में मालगाड़ियों के विशेष गलियारों और रेलवे के जोनल नेटवर्क के बीच कुल 892 माल गाड़ियों के 'इंटरचेंज' का एक नया रिकार्ड बनाया है।.

see more..

रुपया 11 पैसे लुढ़का

14 Jan 2026 | 7:47 PM

मुंबई, 14 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 11 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.34 रुपये का बोला गया।.

see more..

टीसीएस अमेरिकी कंपनी एएमडी के साथ मिलकर तैयार करेगी एआई समाधान

14 Jan 2026 | 7:41 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अमेरिकी कंपनी एएमडी के साथ मिलकर उद्योगों के लिए विशिष्ट एआई और जेनरेटिव एआई (जेनएआई) समाधान पेश करेगी। .

see more..