एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चंडीगढ़ में जागरूकता गतिविधियां
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 15:36
India
चंडीगढ़ 24 सितंबर (वार्ता) समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत शहर में जागरूकता, स्वास्थ्य जांच और सामुदायिक संपर्क से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें पोषण, बच्चों के प्रारंभिक विकास, एनीमिया से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया गया। आरसी धनास-2 में बच्चों के बेहतर मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें माता-पिता और देखभाल करने वालों को बच्चों के विकास में बातचीत, खेल, संवाद और सकारात्मक घरेलू माहौल के महत्व की जानकारी दी गई। पलसोरा सर्कल…