एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026

करंट लगने से किसान की मौत

भरतपुर, 04 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के बयाना सदर थाना क्षेत्र में झील चौकी के खटनावली गांव में खेत पर करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि चंद्रप्रकाश (38) खेत पर काम करने गया था। उसी दौरान खेत में लगे पेड़ में करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। परिवार के लोग उसे बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
81
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान किसान करंट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/10/26 12:06
पिछला अपडेट
04/10/26 12:06
स्थान
India