एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 20, 2026

भिवाड़ी में डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, फैक्ट्री से उठीं ऊंची लपटें

खैरथल-तिजारा, 20 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी फेज थर्ड थाना क्षेत्र में मंगलवार को सांथलका स्थित डीए पैकेजिंग कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कंपनी से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। फैक्ट्री के अंदर और आसपास धुएं के घने गुबार छा गए। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान फैक्ट्री आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/10/26 19:22
पिछला अपडेट
20/10/26 19:22
स्थान
India