एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 18, 2026

ऊषा अग्रवाल का बयाना नगर पालिका में निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय

भरतपुर, 18 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले की बयाना नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी ऊषा अग्रवाल के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी रेखा अग्रवाल द्वारा अपना आवेदन वापस लेने के साथ ही ऊषा अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। इससे पहले रेखा अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची थीं। ऊषा अग्रवाल दूसरी बार बयाना पालिका की कमान संभालेंगी, इससे पहले वह 1995 में भी अध्यक्ष रह चुकी हैं। सं सुनील अशोक…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान बयाना निर्विरोध
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/09/26 13:12
पिछला अपडेट
18/09/26 13:12
स्थान
India