एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026

मचकुंड में मिला वृद्ध महिला के शव की शिनाख्त

भरतपुर, 04 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड में शनिवार को मृत मिली बुजुर्ग महिला की पहचान हो गई है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतका मोहन कॉलोनी निवासी महादेवी (90) अपने ससुर का श्राद्ध करने से पहले मचकुंड में स्नान करने गई थीं। आशंका है कि नहाते समय उनका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गईं।
परिवार को उनके डूबने की तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई थी। पुलिस ने उनकी शिनाख्त के लिए उनके फोटो के पोस्टर जारी किए। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जाकर वृद्धा की शिनाख्त की।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान शव शिनाख्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/10/26 12:01
पिछला अपडेट
04/10/26 12:01
स्थान
India