एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, November 5, 2026

राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सरपंच पदों के लिए मतदान

जयपुर, 05 नवंबर (वार्ता) राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत गुरुवार को 3716 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इन ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए 22 हजार 232 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि 50 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
मतदान शाम छह बजे तक चलेगा और इसके बाद मतगणना शुरू होगी। शुक्रवार को उप सरपंच के चुनाव होंगे।
जोरा जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान सरपंच मतदान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/11/26 06:00
पिछला अपडेट
05/11/26 06:00
स्थान
India