एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, November 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के चलते आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
प्रकाशित तिथि: 05/11/26 05:42
India
रायपुर, 05 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के कारण गुरुवार को प्रदेश के आठ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत मिलने से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। विशेष रूप से दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम…