एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026

नवगछिया में 15 लाख की स्मैक के साथ कारोबारी गिरफ्तार

भागलपुर, 04 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को करीब 15 लाख रुपये मूल्य की स्मैक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ) सईम रजा ने आज यहां बताया कि पश्चिम बंगाल से मादक पदार्थों की बड़ी खेप नवगछिया पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर गठित विशेष पुलिस दल ने रविवार को तेतरी जीरोमाइल के निकट तलाशी अभियान चलाया। श्री रजा ने बताया कि इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार स्मैक कारोबारी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/10/26 12:37
पिछला अपडेट
04/10/26 12:37
स्थान
India