एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026

पोड़ागुड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

जगदलपुर, 18 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के ग्राम पोड़ागुड़ा में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का रविवार को लोकार्पण किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से पोड़ागुड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब अपने गांव के निकट ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बस्तर सांसद महेश कश्यप और जगदलपुर विधायक किरण देव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को नई स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर बधाई दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नवनिर्मित केंद्र के संचालन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
छत्तीसगढृ प्राथमिक स्वास्थ्य लोकार्पण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/10/26 17:21
पिछला अपडेट
18/10/26 17:21
स्थान
India