एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
प्रकाशित तिथि: 17/09/26 09:27
India
रायपुर, 17 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 25 चिकित्सा अधिकारियों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन पदस्थापना की है। इस बदलाव में कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक भी बदले गए हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, मुंगेली और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित विभिन्न जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के तहत डॉ. आई. नागेश्वर राव, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी- प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…