एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, November 2, 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा आज पहुंचेंगे आगरमालवा

आगरमालवा, 02 नवम्बर (वार्ता) केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा आज सोमवार रात लगभग नौ बजे आगरमालवा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। वे यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्री वर्मा मंगलवार 03 नवम्बर को सुबह नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजन करेंगे। इसके बाद वे सुबह 10 बजे नलखेड़ा से इंदौर के लिए रवाना होंगे।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
75
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. आगरमालवा केंद्रीय राज्यमंत्री दौरा नलखेड़ा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/11/26 11:20
पिछला अपडेट
02/11/26 11:20
स्थान
India