एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026

अभिनेता गोविंदा ने बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना

आगरमालवा, 28 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिला स्थित नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।
गोविंदा ने मंदिर में करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी भारत गुरु ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई और विधि-विधान से पूजा कराई। वही गोविंदा के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन अभिनेता ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कोई बातचीत नहीं की। पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद वह मंदिर से रवाना हो गए।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. आगरमालवा गोविंदा बगलामुखी मंदिर दर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/09/26 14:50
पिछला अपडेट
28/09/26 14:50
स्थान
India