एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
महाराष्ट्र में बौद्ध महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
प्रकाशित तिथि: 18/10/26 16:52
India
पिंपरी, 18 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र के चिंचवड़ में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महिला सम्मेलन में विद्वानों ने महिला नेतृत्व, बौद्ध धर्म में महिलाओं के ऐतिहासिक योगदान, वैश्विक भिक्खुनी परंपरा, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने तथा एक समावेशी समाज के निर्माण में बौद्ध मूल्यों की भूमिका पर चर्चा की। इस सम्मेलन में लगभग 1,000 बौद्ध अनुयायियों ने भाग लिया। इसका आयोजन डॉ. उज्ज्वला अंडुरकर, डॉ. संध्या हरिभक्त, डॉ. वैशाली भामरे और लक्ष्मीकांत माने ने 'विजडम इन मोशन', 'कैटलिस्ट फाउंडेशन' और 'डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट' (बीएआरटीआई) के सहयोग से किया। यह सम्मेलन प्रोफेसर रामकृष्ण मोरे सभागार…