एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मुर्मु ने किया अटल टनल का दौरा किया, हिडिम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना की
प्रकाशित तिथि: 07/10/26 14:16
India
शिमला, 07 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 10,000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित 9.02 किलोमीटर लंबे अटल सुरंग का दौरा किया। राज्यपाल कविंदर गुप्ता और उनकी पत्नी बिंदु गुप्ता भी राष्ट्रपति के साथ सुरंग के उत्तरी पोर्टल पहुंचीं, जहां स्थानीय लोगों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। श्रीमती मुर्मु की अगवानी के लिए नियुक्त मंत्री राजेश धर्माणी, भाजपा सांसद कंगना रनौत, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण बड़ाना, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और सेना के जवान भी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए…