एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए 11 व 12 अक्टूबर को खिलाड़ियों के ट्रायल
प्रकाशित तिथि: 07/10/26 15:42
India
भिवानी 07 अक्टूबर ( वार्ता) हरियाणा सरकार की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 के तहत पुरुष एवं महिला ओपन वर्ग की 30 खेलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर खिलाड़ियों और टीमों के चयन के लिए 11 अक्टूबर को लड़कियों तथा 12 अक्टूबर को लड़कों के ट्रायल होंगे। सभी ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होंगे। जिला खेल अधिकारी विद्यानंद ने बताया कि आर्चरी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, साइकिलिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, तैराकी, वॉलीबॉल, कुश्ती, वुशू, कैनोइंग, नेटबॉल, थ्रोबॉल, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, कराटे, टेनिस, बैडमिंटन और भारोत्तोलन सहित विभिन्न खेलों के ट्रायल…