एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026

पोस्टिंग बदलवाने के नाम पर चार हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड गिरफ्तार

चंडीगढ़ 08 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पलवल से नूंह ड्यूटी लगवाने के नाम पर चार हजार रुपये रिश्वत लेते एक होमगार्ड को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिश ने शिकायतकर्ता से पोस्टिंग बदलवाने के लिए सात हजार रुपये मांगे थे और तीन हजार रुपये पहले ही ले चुका था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी हिसार मंडल के भिवानी उपकेंद्र की टीम ने ट्रैप लगाया। शेष चार हजार रुपये लेते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में नूंह के सेंटर कमांडर विक्रम की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाणा रिश्चत गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/10/26 16:04
पिछला अपडेट
08/10/26 16:04
स्थान
India