एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026

रीढ़ की हड्डी की दुर्लभ बीमारी एसएमए मरीजों के लिए स्थाई वित्तीय कोष बनाए केंद्र: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली, 8 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) से पीड़ित मरीजों के अत्यधिक महंगे इलाज के लिए गुरुवार को एक स्थायी वित्तीय सहायता तंत्र स्थापित करने का निर्देश दिया। न्यायालय ने कहा कि इतनी महंगी चिकित्सा सहायता को महज कभी-कभार मिलने वाले दान या तदर्थ सरकारी मदद के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एमिकस क्यूरी (न्यायालय मित्र) अपराजिता सिंह को एक समर्पित कोष के निर्माण के लिए व्यापक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। न्यायालय का उद्देश्य…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय बीमारी कोष
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/10/26 14:32
पिछला अपडेट
08/10/26 14:32
स्थान
India