एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अक्टूबर में बिहार में 70 हजार से अधिक छापेमारी, 3.52 लाख लीटर अवैध शराब जब्त
प्रकाशित तिथि: 27/10/26 09:59
India
पटना, 27 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में शराबबंदी कानून के तहत अक्टूबर महीने में पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने 70,693 ठिकानों पर छापेमारी की और इस दौरान शराबबंदी से जुड़े मामलों में 5,701 अभियोग दर्ज किए गए तथा शराब पीने तथा तस्करी समेत अन्य आरोपों में कुल 6,683 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।विभागीय आंकड़ों के अनुसार, शराब पीने के आरोप में 4,553 और तस्करी एवं अन्य मामलों में 2,130 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान 3,52,594 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब जब्त की गई। इसके अलावा अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला 4,624 लीटर स्प्रिट भी बरामद किया…