एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026

बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं सचेतक ने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा

पटना, 08 अक्टूबर (वार्ता)बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, सचेतक राणा रणधीर सिंह, सचेतक श्रीमती गायत्री देवी एवं सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सौंपा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/10/26 14:26
पिछला अपडेट
08/10/26 14:26
स्थान
India