एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
वोट चोरी के खिलाफ दरभंगा में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन
प्रकाशित तिथि: 08/10/26 14:02
India
दरभंगा, 08 अक्टूबर (वार्ता)मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और 'वोट चोरी' के खिलाफ इंडिया गठबंधन के देशव्यापी आह्वान पर बुधवार को दरभंगा में गठबंधन के घटक दलों ने संयुक्त रूप से विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी।कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले), विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) तथा आईआईपी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता, महिलाएं और युवा शामिल हुए। पोलो मैदान स्थित धरना स्थल से निकला मार्च लोहिया चौक, हाजमा चौराहा और लहेरियासराय टावर होते हुए समाहरणालय…