एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
वेदांता एल्युमीनियम के उत्पादन में दो-तिहाई हिस्सा मूल्यवर्धित उत्पादों का
प्रकाशित तिथि: 07/10/26 14:33
India
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) वेदांता एल्युमीनियम ने बुधवार को कहा कि उसके कुल उत्पादन में मूल्य वर्धित उत्पादों की हिस्सेदारी 67 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले लगभग 53 प्रतिशत थी। कंपनी की ओर जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड मजबूत ऑपरेटिंग और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के साथ वित्तीय वर्ष 27 की दूसरी छमाही में कदम रख रही है। कंपनी ने जुलाई से सितंबर की तिमाही में अब तक का सबसे अधिक एल्युमीनियम का रिकॉर्ड 6,49,000 टन उत्पादन किया। साल की पहली छमाही का उत्पादन भी रिकॉर्ड स्तर पर रहा, जो 1,281,000 टन था।…