एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बस्तर में शांति और विकास से खुलीं नई संभावनाएं
प्रकाशित तिथि: 08/10/26 15:19
India
जगदलपुर, 08 अक्टूबर (वार्ता) अविभाजित मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सेवाएं दे चुके 11 सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों ने छत्तीसगढ के बस्तर संभाग का भ्रमण कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में आए बदलावों की सराहना की है। पूर्व आईएएस अधिकारियों ने कहा कि बस्तर अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है और आने वाले समय में देश के अग्रणी संभागों में अपनी पहचान स्थापित करने की क्षमता रखता है। बस्तर प्रवास पर पहुंचे सेवानिवृत्त अधिकारियों में बीएल कुरिल, रेणु तिवारी, मनोहर दुबे, सुरेन्द्र उपाध्याय, एसएन रूपला, भरत अग्रवाल, टीसी महावर, डीडी सिंह, जयश्री कियावत,…