एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणी सप्ताह का समापन

उमरिया, 07 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणी सप्ताह 2026 का समापन समारोह बुधवार को ताला वन परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में लोक नृत्य, जागरूकता नाटिका, कविता पाठ, भाषण और लोक गायन के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया गया। स्कूली बच्चों और प्रशिक्षु वनरक्षकों में आयोजन को लेकर उत्साह रहा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने बताया कि वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान आयोजित चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, चरवाहा सम्मेलन और जन-जागरूकता रैली सहित विभिन्न गतिविधियों का समारोह में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. उमरिया बांधवगढ़ वन्य प्राणी सप्ताह
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/10/26 14:52
पिछला अपडेट
07/10/26 14:52
स्थान
India