एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भागवत 18 दिसंबर को मुंबई में विश्व हिंदू कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित
प्रकाशित तिथि: 08/10/26 14:43
India
मुंबई, 08 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 18 दिसंबर को यहां विश्व हिंदू कांग्रेस (डब्ल्यूएचसी) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। डब्ल्यूएचसी 2026 का आयोजन इस साल 18, 19 और 20 दिसंबर को यहां के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 60 से अधिक देशों से 4,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। इसमें हिंदू नेता, विचारक, उद्यमी, शिक्षाविद्, मीडिया प्रतिनिधि, पेशेवर तथा विभिन्न क्षेत्रों और संस्थाओं से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वैश्विक समागम में 45 से अधिक…